भारत के पूर्वी राज्यों, जैसे- सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, असम, नागालैंड के भोजन में उनकी भौगोलिक स्थितियों के कारण नाटकीय रूप से काफ़ी अंतर है। ये क्षेत्र तिब्बत, चीन तथा पश्चिमी भोजनशैली से भी काफी प्रभावित हैं। पश्चिमी भारत में राजस्थानी भोजनशैली काफ़ी विविधतापूर्ण है। यहाँ के राजशाही युग में शिकार के चलन से जहाँ मांसाहारी व्यञ्जन विकसित हुए, वहीं मारवाड़ या जोधपुर के सभी भोजन शाकाहारी हैं जिनके लोकप्रिय व्यञ्जन चूरमा, लड्डू एवं दाल-बाटी हैं। राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्र की सब्जी कैर सांगरी के बारे में तो यहां तक कहा गया है कि कैर कुमटिया सांगरी काचर बोर मतीर। तीनूं लोकां नहिं मिले, तरसे देव अखीर।। अर्थात् कैर, कुमटिया, सांगरी, काचर, बेर और मतीरे राजस्थान को छोड़कर तीनों लोकों में दुर्लभ हैं और इनके स्वाद के लिए देवता भी तरसते हैं।
भारत के पूर्वी राज्यों