दक्षिण भारतीय भोजन शैली में विभिन्न व्यञ्जन तवे पर सेंके जाते हैं, जैसे डोसा, उत्तपमा आदि, जिसके साथ सांबर का उपयोग किया जाता है। सांबर पतली दाल से बनाया जाता है। इसके अलावा दक्षिण भारत में समुद्री भोजन की भी एक विशेष श्रृंखला है। यह क्षेत्र करी पत्ता, इमली और नारियल के प्रयोग के लिए भी जाना जाता है। आंध्रप्रदेश अपनी हैदराबादी भोजनशैली के लिए विख्यात है जो मुगलई शैली से काफी प्रभावित है। परम्परागत हैदराबादी व्यञ्जनों में बिरियानी, चिकन कोरमा और शीर खुरमा प्रमुख हैं।
दक्षिण भारतीय भोजन