गोवा की भोजनशैली पर पुर्तगाल का मज़बूत प्रभाव है क्योंकि पहले यह पुर्तगालियों का उपनिवेश हुआ करता था। इस भोजनशैली के व्यञ्जनों में बालकायो, जकाती, विंदालूस, सोरपोटेल एवं मोएलोस प्रमुख हैं। मालवणी और कोंकणी भोजनशैली महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र, गोवा तथा पश्चिम कर्नाटक के उत्तरी भाग के हिंदुओं की मानक भोजनशैली है। मालवणी भोजनशैली के व्यञ्जन ज़्यादातर मांसाहारी होते हैं। मालवणी भोजनशैली में नारियल का भरपूर उपयोग होता है और इसके व्यञ्जन आमतौर पर बहुत मसालेदार होते हैं। हालांकि इस क्षेत्र की कोंकणस्थ ब्राह्मण भोजनशैली शाकाहारी भी है।
गोवा की भोजनशैली