वैदिक संस्कृति

वैदिक संस्कृति में भोजन में दूध, दही, घृत का विशेष महत्त्व था। दूध में यव (जौ) डालकर क्षीरपकौदन तैयार किया जाता था। जौ के सत्तू को दही/छाछ में डालकर 'करंभ' नामक भोज्य पदार्थ (पेय) तैयार किया जाता था। ये एक अमृत माना जाता था जो स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ सुलभ भी था।