सागर। कृषि विज्ञान केन्द्र, सागर की वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक गुरुवार को डॉ. टीआर शर्मा, प्रध्यापक, संचालक विस्तार सेवायें, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के मु य आतिथ्य तथा डॉ. एम. पी. दुबे, प्रमुख वैज्ञानिक एवं प्रभारी, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र, सागर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई। डॉ के. एस. यादव, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, सागर ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। डॉ के. एस. यादव ने केन्द्र की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। डॉ. ममता सिंह ने 2018-19 का प्रगति प्रतिवेदन तथा 2019-20 की कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण किया। बैठक में ए. के. नेमा, संयुक्त संचालक कृषि, सहित जिले के विभिन्न विभाग उद्यानिकी, मत्स्य पालन, वेयर हाउस, बीज प्रमाणीकरण, पशुपालन, बैठक संपन्न इफको, एन.एफएल., बीज निगम, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला एवं आत्मा परियोजना, भारतीय किसान श्रमिक जन शक्ति यूनियन, एनजीओ वर्ल्ड विजिन, अ योदय संस्थान, सृजन के अधिकारियों व प्रगतिशील कृषकों एवं कृषक महिला ने भाग लिया। बैठक में सदस्यों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र से अपेक्षा की गई कि केन्द्र पर उन्नत तकनीकी पर आधारित प्रदर्शन ईकाईयों पुरात की अधिक से अधिक स्थापना की जायेडॉ. शर्मा ने विभाग से कृषि विज्ञान केन्द्र के सहयोग से अधिक से अधिक कृषि यंत्रीकरण जैविक खेती, सौर उर्जा एवं नवीनीकरण उर्जा का अधिक से अधिक खेती में समावेश, मत्स्य की नयी प्रजाति फेगेसियस का अंगीकरण, यूरिया से चारे का उपचार तथा मूल्य संवर्धन गतिविधियों पर कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी
वैज्ञानिक परामर्शदात्री